Breaking News

नई दिल्ली@नई संसद में नई ड्रेस में नजर आएंगे संसद के कर्मचारी

Share


कमल के फूल और खाकी रंग को भी मिली नई ड्रेस में जगह


नई दिल्ली,12 सितम्बर 2023 (ए)।
18 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के बाद नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा। इस विशेष सत्र के दौरान संसद भवन के कर्मचारी भी नई ड्रेस में नजर आएंगे। संसद के इस विशेष सत्र में संसद के सभी पुरुष और महिला कर्मचारी नई ड्रेस में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की ड्रेस यहां तक कि जूते तक को बदल दिया गया है। नई ड्रेस में कमल के फूल और खाकी रंग को भी तवज्जो दी गई है।
आपको बता दें कि संसद भवन के कर्मचारियों के लिए यह नई ड्रेस निफ्ट द्वारा डिज़ाइन किया गया है। अब सचिवालय के कर्मचारी बंद गले के सूट की बजाय मेजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहने नजर आएंगे। संसद भवन के टेबल ऑफिस के स्टाफ यानी सदन में स्पीकर के सामने बैठने वाले स्टाफ भी इसी ड्रेस में नजर आएंगे। इनकी शर्ट भी गहरे गुलाबी रंग की होगी, जिन पर कमल का फूल बना होगा और ये कर्मचारी अब खाकी रंग की पैंट पहने नजर आएंगे।
दोनो सदनों के मार्शल भी नई संसद में मणिपुरी पगड़ी पहने नजर आएंगे। इसके साथ ही संसद भवन के अन्य सुरक्षाकर्मियों की ड्रेस भी बदल दी गई है। अब ये सुरक्षाकर्मी सफारी सूट की बजाय सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस पहने नजर आएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@वॉट्एसेप का बड़ा अपडेट..अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग प्राइवेसी की नहीं होगी कोई टेंशन

Share नई दिल्ली,26 मई 2026। वॉट्सऐप पर अब तक किसी से भी बातचीत करने के …

Leave a Reply