Breaking News

विजयवाड़ा@चंद्रबाबू नायडू को एसीबी अदालत में पेश किया गया

Share


कोर्ट परिसर में रही भारी भीड़


विजयवाड़ा,10 सितम्बर 2023 (ए)।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। तेदेपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता अदालत परिसर में मौजूद थे।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को मुख्य षड्यंत्रकारी बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-लगातार गलतियों के सिलसिले को खत्म करे सरकार

Share नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में …

Leave a Reply