Breaking News

अनूपपुर,@सघन पौधारोपण अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण मे किया गया पौधारोपण

Share


अरविन्द्र द्विवेदी
अनूपपुर,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना) मध्यप्रदेश संचालनालय नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायो मे सघन पौधारोपण अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अभियान के तहत पौधारोपण कर ग्रीन कवर को बढावा दिया जा रहा है, इसी कडी मे 09 सितंबर को नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष कंचना मेहता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सभापति रवि सिंह, जीतेंद्र चौहान, पार्वती सिंह की उपस्थिति मे शासकीय मीडिल स्कूल पौराधार मे सघन अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इसके उपरांत एकत्रित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण में वृक्षों की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लेखापाल रजनीश शुक्ला, उपयंत्री शिवराम इंडपाचे, परिषद के कर्मचारी सत्येन्द्र चौहान, अखिलेश सिंह परिहार, गौरव महाता, मुन्नापाल, विवेक मिश्रा, प्रवीण शर्मा, तीरथ पनिका, हरीश सिंह, अजय राम, पंकज चतुर्वेदी, विशाल महतो, एजाज, उाम कोल, वीरेन्द्र रजक संधान ट्रस्ट के कार्यकर्ता जयप्रकाश रवि, रामप्रवेश चौधरी, स्कूल के छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply