Breaking News

मुंबई,@एयर होस्टेस रूपल आगरे की हत्या करने वाले आरोपी ने लॉकअप में की आत्महत्या

Share


मुंबई,08 सितम्बर 2023 (ए)।
एयर होस्टेस रूपल की हत्या करने वाले आरोपी ने सुबह अंधेरी इलाके में पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली। आरोपी विक्रम अटवाल द्वारा पैंट के सहारे फांसी लगाने की घटना आज सुबह करीब 6.30 बजे की है।रूपल की हत्या के मामले में अटवाल को 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसके मुताबिक आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था। विक्रम को पुलिस ने पवई में रहने वाली एयर होस्टेस रूपल आगरे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में था।
कुछ देर में आरोपी के शव को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विक्रम बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का काम करता था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply