Breaking News

नई दिल्ली@राष्ट्रपति मुर्मू के रात्रिभोज में खड़गे को निमंत्रण नहीं

Share


नई दिल्ली,08 सितम्बर 2023 (ए)।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जो राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं, को शनिवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
खड़गे के कार्यालय के सूत्रों ने बताया, उन्हें अब तक राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा था कि राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन खड़गे को निमंत्रण नहीं भेजा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि रात्रिभोज के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया गया है।
जी20 शिखर सम्मेलन इस साल भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply