Breaking News

नई दिल्ली@जयराम रमेश संवैधानिक प्रावधानों और संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में भ्रामक बयान दे रहे हैं

Share


नई दिल्ली,07 सितम्बर 2023 (ए)।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के विशेष सत्र और एजेंडे को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह संवैधानिक प्रावधानों और संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और भ्रामक बयान दे रहे हैं।
प्रल्हाद जोशी ने जयराम रमेश के एक्स पर रिप्लाई करते हुए कहा, लोकतंत्र में संसद को बुलाना सबसे बड़ा वरदान है, हालांकि बाध्यकारी विरोधाभासी लोगों की एक लॉबी है जो इसका विरोध करती है। जयराम रमेश के हालिया बयान काफी भ्रामक रहे हैं। वह संवैधानिक प्रावधानों और संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।
जोशी ने जयराम रमेश पर हमला जारी रखते हुए कहा, रमेश झूठा दावा कर रहे हैं कि जीएसटी लागू करने के लिए 30 जून, 2017 को सेंट्रल हॉल में हुआ ऐतिहासिक समारोह संसद सत्र था। यह बिल्कुल सच नहीं है! यह संविधान के अनुच्छेद 85 के तहत एक सत्र नहीं था। संसद और इसकी प्रक्रियाओं को बदनाम करने वाली गलत सूचना के प्रसार को रोकना महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स पर विशेष सत्र को लेकर आगे कहा, संविधान के अनुच्छेद 85 के तहत संसद का एक सत्र यही है और स्थापित संसदीय प्रथाओं के अनुसार एजेंडा शेयर किया जाएगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply