Breaking News

नई दिल्ली@नक्सलियों की फंडिंग पर एनआईए का एक्शन

Share


8 जगहों पर मारा छापा


नई दिल्ली,05 सितम्बर 2023 (ए)।
उत्तर प्रदेश में एनआई ने सीपीआई (माओवादी) मामले के सिलसिले में 8 स्थानों पर एकसाथ छापा मार दिया है। आरोप लगाया जा रहा है कि इन ठिकानों से नक्सलियों को फंडिंग की जा रही थी, इसी को लेकर एनआईए ने छापेमारी की है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़ और देवरिया जिलों में जारी है।
बता दें कि एनआईए की टीम को इनपुट मिली थी कि युवाओं को बर्गला कर नक्सलियों को फंडिंग की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर एनआईए की छापेमारी जारी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply