12 को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने का आदेश
कोलकाता,05 सितम्बर 2023 (ए)। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता व अभिनेत्री नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है, जिसमें एक रियल एस्टेट फर्म के साथ उनके कथित संबंध में 12 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने सेवन सेंस इंफ्रास्ट्रख्र प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश सिंह को भी उसी तारीख को सुबह 11 बजे तलब किया है। यह समन वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुआ, जिसमें रियल एस्टेट फर्म सेवन सेंस इंफ्रास्ट्रख्र प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप लगाया गया था। इंफ्रास्ट्रख्र प्राइवेट लि. ने शहर के उत्तरपूर्वी हिस्से में न्यू टाउन इलाके में फ्लैट देने का वादा करके धोखाधड़ी की।
कथित वंचित घर खरीदारों से शिकायतें मिलने के बाद, ईडी ने अपनी ओर से इस मुद्दे पर एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की। केंद्रीय एजेंसी को मिली शिकायतों के अनुसार, फर्म ने कथित तौर पर निवेशकों से चार साल के भीतर आवासीय फ्लैट देने का वादा करके कई करोड़ रुपये एकत्र किए लेकिन वो वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur