सुरजपुर,05 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन श्री गौरीशंकर मंदिर समिति के द्वारा किया जा रहा है।इस निमिा छय सितंबर मंगलवार शाम छय बजे से अखंड भजन कीर्तन सतपता, सलका, रेल्वे स्टेशन पारा की रवि पाण्डेय एवं नागेंद्र की टीम द्वारा किया जाएगा।मूर्ति स्थापना रात्रि 9ः00 बजे की जाएगी, जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी साज सज्जा,डेकोरेशन लाइटिंग आदि की तैयारी समिति के द्वारा की जा रही है,समिति के द्वारा सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने की अपील की है।उक्ताशय की जानकारी मंदिर समिती के अध्यक्ष महेश गुप्ता के द्वारा दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur