Breaking News

प्रतापगढ़@महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

Share


पीड़िता को मुआवजा राशि और नौकरी देने की सरकार ने की घोषणा


प्रतापगढ़,02 सितम्बर 2023 (ए)।
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने घटना की खबर आ रही है। मणिपुर की तरह राजस्थान में भी आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाकर वीडियो कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश मिलने पर पुलिस महनिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस टीम को फौरन एक्शन लेने के लिए प्रतापगढ़ भेजा है। आरोपी पति सहित 7 रिश्तेदार गिरफ्तार
धरियावद पुलिस चौकी थाना प्रभारी पेशावर खान ने बताया कि, पहाड़ी गांव में रहने वाली 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया और वीडियो बनाया। पुलिस ने आरोपी पति काना और 7 रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।


आदिवासी महिला को 10 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने की घोषणा


घटना की जानकरी मिलते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद गांव में 21 वर्षीय आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही सीएम गहलोत ने पीडि़ता को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शाम प्रतापगढ़ के धरियावद में पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply