दिवंगत शिक्षक साथी के परिवार को दी एक लाख रुपये की संवेदना राशि
सूरजपुर,२8 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। विकासखण्ड में कार्यरत सहायक शिक्षक एल बी स्व.जागर सिंह पुहुप की पत्नी को उनके घर जाकर एक लाख रुपये की राशि प्रदान करते हुवे संवेदना व्यक्त किया।
सूरजपुर जिले के शिक्षकों द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त संवेदना अभियान की तारीफ हर जगह हो रही है।शिक्षकों ने एक दूसरे के सहयोग से जिले में संयुक्त संवेदना समिति का निर्माण कर अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवार को दशगात्र के दिन एक लाख रुपये की राशि के रुप संवेदना प्रकट करने का संकल्प लिया था। संवेदना समिति के सचिव राधे साहू व कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि समिति के संचालक सचिन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में इसकी शुरुवात वर्ष 2021 में कुछ सदस्यों के साथ कि गई थी जो धीरे धीरे अपने नेक इरादों और पारदर्शी व्यवस्था के कारण बढ़ती जा रही है। वर्तमान में समिति के कुल 1267 पंजीकृत सदस्य है ,जो वार्षिक संवेदना सदस्यता 500 रुपये प्रदान कर इस योजना को फलीभूत कर रहे है। समिति संवेदना राशि प्रदान करने के साथ साथ दिवंगत शिक्षक के नामिनी को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने व लम्बित सत्वों के भुगतान में भी सहायता प्रदान करती है। अब तक जिले के 09 दिवंगत शिक्षकों के परिवार को कुल 09 लाख रुपये की संवेदना सहायता प्रदान की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur