सीएम भगवंत मान को लिखा था पत्र
चंडीगढ़,26अगस्त 2023(ए)। पंजाब में नशा करना चरम अवस्था पर है। जिसे नियंत्रित करने के लिए पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा था। लेकिन जवाब देने का समय समाप्त होने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा, राजभवन द्वारा मांगी गई जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बच रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसकी अगुवाई सीएम भगवंत मान कर रहे हैं। गवर्नर ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि उन्होंने गवर्नर हाउस के पत्रों का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur