Breaking News

रायपुर@माओवादी और धर्मांतरण गैंग के इशारों पर काम कर रही कांग्रेस : अरुण साव

Share


भूपेश बघेल विजय बघेल के विरुद्ध ही चुनाव लड़ेंगे या पाटन के साथ एक अन्य किसी सीट पर भी किस्मत आजमाएंगे


रायपुर,19 अगस्त 2023 (ए)।
भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साधा हैं। अरुण साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र पाटन में भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल का मुकाबला करने को तैयार हैं या कि पाटन से भागने वाले हैं। जबसे भाजपा ने मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र पाटन से सांसद विजय बघेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है, तबसे कांग्रेस में खलबली मच गई है, पार्टी में सन्नाटा पसर गया है।
अरुण साव ने आज भाजपा कार्यालय में ें कहा कि, भूपेश बघेल आदतन इधर-उधर की बात कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता रहे कि उन्हें चुनाव में चित्त कर देने वाले सांसद विजय बघेल के विरुद्ध ही चुनाव लड़ेंगे या पाटन के साथ एक अन्य किसी सीट पर भी किस्मत आजमाएंगे। सुनने में आ रहा है कि कि पाटन में हार की दहशत में कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री के लिए अन्य सीट तलाश रही है। धरसींवा की महिला विधायक की टिकट काटकर मुख्यमंत्री बघेल वहां पलायन कर सकते हैं। साव ने कहा कि भाजपा के आंगन में ताक-झाँक के मनोरोग से पीçड़त मुख्यमंत्री कांग्रेस और अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। समूची कांग्रेस असमंजस में है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रम में हैं कि उनके मुख्यमंत्री, मंत्री और कितने विधायक अपनी सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे या उनकी थोक में टिकट कटेगी या फिर वे क्षेत्र बदलेंगे। कांग्रेस विधायक जनता की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है और सभी ने जनता का भरोसा तोड़ा है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply