Breaking News

रायपुर@राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू 31 को आएंगी राजधानी रायपुर

Share


एक सितंबर को जाएंगी बिलासपुर


रायपुर,19 अगस्त 2023 (ए)।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को राजधानी रायपुर आ रही हैं, यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे अगली दिन बिलासपुर जाएंगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 31 अगस्त की सुबह 10 बजे रायपुर आएंगी। यहां से वे सीधे राजभवन जाएंगी और अलप विश्राम के बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ट्रस्ट के शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां से वे गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन के अवसर पर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा। अगले दिन 1 सितंबर को द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर से बिलासपुर रवाना हो जाएंगी। यहां से वे रतनपुर स्थित मां माहामाया मंदिर का दर्शन-पूजन करने के बाद गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे वापस राजधानी आएंगी और यहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply