इलाज के दौरान तोड़ा दम
कोबरा 210 बटालियन में था पदस्थ, आत्म हत्या का कारण अज्ञात
बीजापुर,18 अगस्त 2023 (ए)। सीआरपीएफ कोबरा 210 बटालियन में पदस्थ इंस्पेक्टर ने स्वयं के सर्विस राइफल से गोली चला कर आत्म हत्या कर ली है । एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार 18 अगस्त 2023 को कोबरा 210 बटालियन में पदस्थ इंस्पेक्टर शशि अहमद ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली । घायल अवस्था मे जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार के दौरान इंस्पेक्टर की मौत हो गई है । जवान दिल्ली का रहने वाला था, उसके आत्महत्या किये जाने के कारणों का अभी खुलासा नही हो पाया है ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur