Breaking News

श्रीनगर @एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर की छापेमारी

Share


श्रीनगर ,18 अगस्त 2023 (ए)।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी शुरू की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ जम्मू के भटिंडी और कश्मीर के कुलगाम, शोपियां और कुपवाड़ा जिलों में छापेमारी शुरू की।
सूत्रों ने कहा, ये छापेमारी एजेंसी द्वारा आतंकवाद से जुड़े मामले में चल रही जांच का हिस्सा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply