नई दिल्ली,17 अगस्त 2023 (ए)। नागपुर से पुणे जा रही इंडिगो की उड़ान से ठीक पहले गुरुवार को उसी उड़ान का एक पायलट बेहोश होकर बोर्डिंग गेट पर गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, नागपुर में हमारे एक पायलट के निधन पर हमें दुःख है। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
इस सप्ताह पायलटों की अचानक मौत का यह तीसरा मामला है, जिनमें से दो भारतीय हैं।
कतर एयरवेज का एक अनुभवी पायलट एक यात्री के रूप में दिल्ली से दोहा जा रहा था। रास्ते में गंभीर रूप से बीमार पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। उड़ान क्यूआर 579 को बीच रास्ते से दुबई के लिए डायवर्ट किया गया।
गौरतलब है कि यह पायलट पहले एलायंस एयर और स्पाइसजेट के साथ जुड़ा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur