Breaking News

नई दिल्ली@अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथिराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share


नई दिल्ली,16 अगस्त 2023 (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘सदैव अटैल’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी ‘भारत रत्न’ वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। कई केंद्रीय मंत्रियों और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल घटक दल के नेताओं ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply