सूरजपुर,13 अगस्त 2023 (घटती घटना) भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 75 मोटरसाइकिल के साथ निकला तिरंगा यात्रा भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संगठन द्वारा चलाए जा रहे नव मतदाता संपर्क अभियान के तहत सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा में खोपा बतरा में क्षेत्र के लगभग 128 युवाओं ने नवमतदाता संपर्क अभियान कार्यक्रम में भाग लिया।। कार्यक्रम को संबोधित करने को आए मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से पूर्व प्रदेश गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती की प्रशंसा करते हुए कहा की युवा मोर्चा में सैकड़ो युवा भाग ले रहे हैं जो भाजपा के अच्छे और सुदृढ़ कार्य को दर्शाता है मोदी जी के कई योजना से प्रभावित होकर युवा ने भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी आम भूमिका निभाने का संकल्प लिया है और प्रदेश सरकार को 2023 के चुनाव में हटाने का निश्चय किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा भाजपा युवाओं की पार्टी है और भाजपा को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसी दृष्टिकोण से आप सभी ने भाजपा को आगे ले जाने का सोचा है पार्टी आगे बढ़ेगी तो देश और क्षेत्र आगे बढ़ेगा । क्ष् ोत्रीय पूर्व विधायिका रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती की प्रशंसा करते हुए उन्होंने 2023 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को हटाने में युवाओं की भूमिका होगी ऐसा माना है। भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के अगुवाई में आप सभी काम करेंगे और भाजपा के साथ जुड़ कर देश को और क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें क्रांति का रूप दिया है और कहा है कि युवा क्रांति जिस दिन चाहेगा किसी भी सरकार को बदलने के लिए शिक्षा में आने वाले चुनाव में हम भाजपा की सरकार बनाएंगे और कमल खिलाएंगे भाजपा प्रदेश पदाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह देव ने युवा मोर्चा सूरजपुर जिले की तारीफ करते हुए भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं को भेज रहा है और मोदी जी से कंधा मिलाकर देश को आगे बढ़ाने की भूमिका में उनकी प्रशंसा की है विधानसभा से प्रभारी आजूमल गर्ग ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीड की हड्डी कहते हुए चुनावी वर्ष में क्रांति लाने को कहा है युवा मोर्चा के माध्यम से ही भाजपा चुनावी बिल्कुल ठोकने में सक्षम है और सरकार बदलने में युवाओं की आम भूमिका रहने वाली है संबोधन पश्चात 128 युवाओं ने भाजपा का हाथ थमते हुए कांग्रेस को उखाड़ने का संकल्प लिया है तत्पश्चात युवाओं ने देश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 75 मोटरसाइकिल के साथ तिरंगा यात्रा भी निकला तिरंगा यात्रा नमक और कोली गांव से खोपा धाम तक निकल गया साथी सभी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खोपा धाम में दर्शन करते हुए क्षेत्र के विकास और सुख शांति के लिए प्रार्थना की
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur