Breaking News

सूरजपुर@नशीली दवा के सप्लायर को थाना झिलमिली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

सूरजपुर,07 अगस्त 2023 (घटती घटना) थाना झिलमिली पुलिस ने बीते 18 जुलाई को ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर सोहेल खान व शाहरूख रजा निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर को पकड़ा था जिनके कजे से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली टेबलेट व इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में नशीली दवा का सप्लायर आरोपी अजय कुमार शाह फरार था।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी झिलमिली को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस आरोपी की लगातार पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर बैढ़न मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी अजय कुमार शाह पिता राम लल्लू शाह उम्र 35 वर्ष ग्राम हिरवाह, थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली राजेंद्र साहू, एएसआई ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, आरक्षक हेमंत सिंह व राकेश सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply