Breaking News

मुंबई,@यह बोल्ड एक्ट्रेस राहुल गांधी से शादी करने को तैयार,लेकिन रखी ये शर्त

Share


मुंबई,06 अगस्त 2023 (ए)।
बालीवुड की बोल्ड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने आज एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में कहा कि वह राहुल गांधी के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी एक शर्त है। शर्लिन की शर्त यह है कि वह शादी के बाद भी गांधी नहीं बल्कि चोपड़ा सरनेम ही चाहती हैं। यानि शादी के बाद शर्लिन का नाम शर्लिन चोपड़ा रहेगा।
शर्लिन के इस बयान वाले वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है की इसने भी राखी सावंत वाला नशा कर लिया हैं। शर्लिन के मुताबिक अगर राहुल गांधी शर्लिन की इन शर्तों को मानते हैं तो वे उनसे शादी करने को तैयार हैं। आपको बता दे की सोशल मीडिया पर शर्लिन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो इस कदर फैल रहा हैं की लगता हैं ये वीडियो अब राहुल तक भी जल्द ही पहुँच ही जाएगा। आपको बता दे की इस वीडियो में शर्लिन से पूछा जाता है की क्या वे राहुल गांधी से शादी करना चाहेगी, ऐसे में शर्लिन ने कहा हाँ क्यों नहीं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply