Breaking News

कोरबा,@लूट के चार आरोपी को पकड़ने में दीपका पुलिस को मिली सफलता

Share


कोरबा,04 अगस्त 2023 (घटती घटना) दिनांक 24.07.2023 को थाना दीपका के प्रार्थी धीरज कुमार अग्रवाल द्वारा प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि , मै रंजना, सिरकी, तिवरता आदि जगहों से समान के पैसा कलेक्शन कर 147000 रूपये को अपने काले रंग के बैग में रख कर शाम 05/20 बजे लगभग तिवरता से दीपका अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी -12 एपी-5890 से जा रहा था कि रास्ते में तिवरता रोड कोसाबाडी के पास एक सफेद नीले रंग की स्कुटी में सवार तीन लड़के जबरन चाकु दिखा कर रुकवाये उसमें से दो लडके हाथ में चाकू रखे थे मुझे डराते हुये स्कुटी के सामने रखे वसुली की रकम 147000 हजार रूपये, हिसाब पर्ची, सैमसंग कंपनी का ए-50 मोबाईल फोन जिसमें जीओ कंपनी का सिम क्रमांक 982652646 एवं बीएसएनएल कंपनी का सिम क्रमांक 7587844808 को लुट कर भाग गये। लिखाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ढ्ढ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिन्सन गुडिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी गणों की पता साजी हेतु लगाया गया के दौरान पता साजी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दीपका एवं टीम के द्वारा प्रकरण के आरोपी 01. राजपाल चौहान पिता पिताम्बर चौहान उम्र 20 सा0 जमनीमुडा 02. लोकेश उर्फ सोनु दास पिता डुमरदास उम्र 31 वर्ष साा0 टुटेलामुडा 03. अनिल कुमार जांगड़े पिता शिवचरण जांगड़े उम्र 24 साल सा0 तिवरता 04. मनसुखा देवार पिता पी सी लाल देवार उम्र 20 वर्ष सा0 थानखम्हरिया हामु बैरियर के पास पाली को दबिश देकर पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपने एक नाबालिग साथी के साथ उक्त घटना को घटित करना कबुल किये ढ्ढ आरोपीगणों से लुटे गये बैग एवं लुट की रकम शत प्रतिशत बरामद किया गया तथा लुट में प्रयुक्त चाकू,लेड एवं एक एक्टिवा तथा एक स्प्लेंडर मोटर सायकल जप्त किया गया। 04 आरोपीगण को अप0 क्रमांक 250/23 धारा 392,34 भादवि0 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। आरोपी गणों के धडपकड में थाना प्रभारी दीपका श्री तेज कुमार यादव, सउनि जितेश चन्द्र सिंह, परमेश्वर सिंह राठौर, धनजंय सिंह नेटी, आर0 रवि मानिकपुरी , जगजीवन कंवर, अभिजीत पाण्डेय, शेख शहबान साइबर सेल से आर.वीरकेश्वर प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, रवि कुमार चौबे, डेमन ओगरे की सराहनीय भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply