Breaking News

जयपुर@लड़की को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया

Share


जयपुर,03 अगस्त 2023 (ए)।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय एक लड़की को कोयले की भट्टी में जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की को जलाने से पहले सामूहिक दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। घटना के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात का है। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़ता के बड़े भाई के मुताबिक लड़की 8 बजे बकरियों को लेकर घर से निकली थी। बकरियां दोपहर 3 बजे के आसपास लौट आईं, लेकिन उसकी बहन नहीं लौटी। गांव में सभी रिश्तेदारों के घरों और खेतों में काफी खोजबीन के बाद भी परिवार को वह नहीं मिली। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर कैंप में कोयला बनाने की भट्ठी देखी, तो तलाश फिर शुरू हुई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply