Breaking News

कोरबा,@एसईसीएल शिव मंदिर में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कराया भगवान शिव का महारूद्राभिषेक

Share


कोरबा,01 अगस्त 2023 (घटती घटना) सावन पर्व के पवित्र माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की खुशहाली, समृद्धि एवं स्वस्थ कोरबा की मंगल कामना को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्र. 25 मे स्तिथ शिवमंदिर में भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कराया द्य इस महापूजन में श्री अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने मिलकर घंटो तक विधि विधान के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया। पंडित रवि महाराज के सानिध्य में अन्य पंडितों की उपस्थिति में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दिव्य मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का आव्हान किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर राजस्व मंत्री ने सपत्नीक जिला एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और सहज पूजा से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने भगवान शिव से खेती किसानी की समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, विकास सिंह, अवधेश सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन, बी. एन. सिंह, पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी, पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply