-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर,01 अगस्त 2023 (घटती घटना)। छत्तीसगढ़ का विधानसभा क्रमांक 3 जिसे बैकुंठपुर के नाम से जाना जाता है यहां की विधायक जिन्हें पहली बार मौका मिला और उन्हे पहली बार में ही विधायक बनने का मौका प्राप्त हुआ, लेकिन इसके बाद का जो दुख लोगों ने झेला उसमें से सबसे बड़ा दुख है पूरे साढ़े चार साल बिजली की समस्या इनके विधानसभा में बनी रही और जो आज भी बरकरार है और बिजली समस्या को लेकर आए दिन आंदोलन धरना घेराव की स्थिति बनती ही रहती है, बिजली व्यवस्था के लिए खुद शुरुआती दौर में विधायक को भी विद्युत विभाग के दरवाजे जाना पड़ा था, कांग्रेसियों को भी धरने पर बैठना पड़ा फिर भी पूरे साढ़े चार साल बिजली की समस्या दूर नहीं हुई, जहां सरकार में आने के बाद 24 घंटे बिजली मिलने की बात कही गई थी लेकिन 24 घंटे बिजली तो दूर बिजली की आंख मिचौली पूरे साढ़े चार तक चलती रही पर इसमें सुधार बिल्कुल नहीं आया, जो विधायक के क्षेत्र की पहली सबसे बड़ी कमी रही।
विधायक के क्षेत्र में सबसे बड़ा स्वास्थ्य घोटाला
दुसरी कमी विधायक के क्षेत्र में सबसे बड़ा स्वास्थ्य घोटाला हुआ जिस घोटाले की आंच पूरे जिले में देखने को मिली अधिकारियों ने घोटाले करके विधानसभा का नाम खराब किया फिर भी विधायक मौन रहीं,स्वास्थ विभाग सबसे बड़े घोटाले वाला विभाग माना जा सकता है जिले में यदि अच्छी तरीके से जांच हो गई होती तो कार्यवाही दोषियों पर जरुर होती लेकिन जांच करें तो करें कौन? जांच से भी लोग कतरा रहे हैं कहीं जांच हो गई तो बड़ा घोटाला सामने आ जाएगा इस घोटाले में शामिल सभी लोग जेल भी जा सकते हैं और सरकार की बदनामी भी हो सकती है शिकायत पर शिकायत हो चुकी है। बैकुंठपुर विधानसभा साथ ही कोरिया जिले में स्थित स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यालय से भ्रष्टाचार होता रहा वह पूर्व अधिकारी के कार्यकाल के दौरान भी जारी रहा और अभी नए सी एमएचओ के कार्यकाल में भी जारी है। जिला अस्पताल साथ ही जिले के अन्य शासकीय अस्पताल रेफर सेंटर बनकर पड़े रहे और गंभीर मरीज हो या प्रसव के लिए आने वाली महिलाएं,जिन्हे भी जरा भी गंभीर हालत में अस्पताल प्रबंधन ने देखा तत्काल रेफर ही किया इलाज करने की हिम्मत किसी ने नही की।
विधायक नाराज हो सकती है
बैकुंठपुर विधानसभा में विधायक की तीसरी बड़ी कमी और सबसे बड़ी कमी यदि मानी जाए तो वह उनका व्यवहार रहा जिससे आम जनता खुद को सम्मान मिलता विधायक से कभी महसूस नही कर पाई, विधायक का व्यवहार आम लोगों के प्रति रूखा रहा और व्यवहार प्रिय कभी नही रहा,याचक लोगों से कटाक्ष करना, दल से जुड़े विषयों को लेकर भेदभाव करना विधायक की आदत सी रही वहीं उनकी मंशा के विपरीत या किसी मामले में कोई बात या विचार सामने रखने से भी विधायक नाराज ही होती रहीं, पूर्व विधायकों से तुलना करने पर यही बात सामने आई की लोग वर्तमान विधायक से बात करते हुए कभी सहज महसूस नहीं कर सके क्योंकि उन्हें हमेशा इस बात का भय बना रहा की विधायक नाराज हो सकती हैं, और उन्हे उनके कोप का भागी बनना पड़ सकता है। बैकुंठपुर विधायक की कमियों में यह महत्वपूर्ण कमियां हैं जिन्हे जनता ने महसूस किया है और जिनको लेकर चर्चा भी होती है। कुल मिलाकर मूलभूत सुविधाओं में से बिजली और स्वास्थ्य की व्यवस्था इनके पूरे कार्यकाल में पटरी पर कभी नहीं रही और वहीं उनका व्यवहार भी लोगों के लिए अप्रिय बना रहा। अब जबकि चुनाव नजदीक है और लोग पूर्व वर्तमान साथ ही नए चेहरों को लेकर समीक्षा कर रहें हैं ऐसे में बैकुंठपुर विधायक के लिए उनकी यह तीन कमियां चुनाव में नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur