Breaking News

रायपुर@चुनाव के ठीक पहले कई आईपीएस के प्रभार में फेरबदल

Share


रायपुर,28 जुलाई 2023 (ए)।
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कई आईपीएस अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी नवीन पदस्थापना आदेशानुसार डा. आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बनाया गया है। इसी तरह रतन लाल डांगी निदेशक नेताजी सुभाष चंद्र बोस रा’य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर केा वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही साथ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अंकित कुमार गर्ग पुलिस महानिरीक्षक रायपुर मुख्यालय को सरगुजा रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज को दुर्ग रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वे दुर्ग के साथ ही साथ बेमेतरा और बालोद जिले को भी मॉनीटर करेंगे। राहुल भगत पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह राम गोपाल गर्ग प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ जिला रायगढ़, सक्ती, जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply