Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष व सदस्यों की कुर्सी खतरे से बाहर!

Share


रायपुर,27 जुलाई 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष व सदस्यों की कुर्सी अंततः बच ही गई। सरकार ने नियुक्ति रद्द करने वाले आदेश को ही निरस्त कर दिया है।
सरकार के नए आदेश से मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल की कुर्सी और कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा। इसी के साथ ही मंडल के सदस्य श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य और दुर्गेश जायसवाल भी पद पर यथावत बने रहेंगे।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया है। जिसे देखते हुए ही श्रम विभाग ने मंडल अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति समाप्त करने का आदेश जारी किया था। मगर इसके कुछ देर बाद ही दूसरा आदेश जारी किया गया। हालांकि राज्य के ज्यादातर निगम मंडलों में हुई नियुक्तियों की समय सीमा समाप्त हो गई है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply