Breaking News

बेंगलुरु@हाईकोर्ट के जजों को मिली जान से मारने की धमकी

Share

बेंगलुरु ,25 जुलाई 2023 (ए)। कर्नाटक उच्च न्यायालय के 6 न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी मिली है। उगाही को लेकर जजों को धमकी दी गई है। यह धमकी तीन भाषाओं में व्हाट्सएप पर भेजे गए हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ब​ताया जा रहा है कि, एक अज्ञात व्यक्ति ने हाई कोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए धमकी दी है और कहा है कि अगर आप 50 लाख रुपए नहीं भेजोगे तो हाई कोर्ट के जजों को जान से मार दूंगा। घटना 12 जुलाई की है, लेकिन मामला प्रकाश में देर से आई।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply