Breaking News

कोरबा,@बालको ने इलेक्टि्रक फोर्कलिफ्ट के इस्तेमाल से सस्टेनेबिलिटी को दिया बढ़ावा

Share

कोरबा, 23 जुलाई 2023 (घटती घटना) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हरित और सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की है। अपने संयंत्र में छह इलेक्टि्रक फोर्कलिफ्ट के सफल संचालन के साथ बालको ने 100 प्रतिशत इलेक्टि्रक फोर्कलिफ्ट में परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फोर्कलिफ्ट का बालको के दैनिक प्रचालन कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान है जो तैयार माल की आवाजाही, ब्रेकडाउन, रखरखाव प्रबंधन, कच्चे माल की आवाजाही, स्टोर प्रबंधन और गोदाम संचालन जैसे कार्यों को सुविधाजनक बनाया है। कंपनी सस्टेनेबिलिटी के प्रतिबद्धता और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के दृढ़ संकल्प के अनुरूप इलेक्टि्रक फोर्कलिफ्ट को अपनाने का निर्णय पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति उसके समर्पण का उदाहरण है। यह पर्यावरण-अनुकूल पहल बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार है। इससे अनुमानित रूप से लगभग 85,000 लीटर डीजल की खपत में वार्षिक कमी तथा प्रतिवर्ष 246 टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। यह मील का पत्थर बालको की महत्वाकांक्षी लक्ष्य 2050 तक या उससे पहले शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के अनुरूप है।इलेक्टि्रक फोर्कलिफ्ट उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से युक्त हैं जो कर्मचारियों की भलाई तथा वाहन और ड्राइविंग मानकों के पालन के लिए बालको की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं। फोर्कलिफ्ट विभिन्न सुविधाओं से युक्त है जिसमें भार के लिए सॉफ्ट लैंडिंग (भार को धीमें से नीचे लाना) एसी ट्रैक्शन मोटर, कर्व कंट्रोल, ओवरहेड गार्ड के माध्यम से बढ़ी हुई दृश्यता, हैंडल के साथ रिवर्स हॉर्न, चौड़े रियर टायर, रेड जोन लाइट और लू स्पॉटलाइट शामिल हैं।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको छाीसगढ़ और भारत के सतत विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply