Breaking News

बेंगलुरु@इसरो के पूर्व चेयरमैन को दिल का दौरा पड़ा

Share

,अस्पताल में भर्ती
बेंगलुरु,11 जुलाई 2023 (ए)।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को श्रीलंका में दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नारायण हृदयालय अस्पताल ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्री कस्तूरीरंगन को गंभीर बीमार हालत में भर्ती किये जाने के बाद प्रारंभिक जांचे शुरू कर दी गयी है और चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी कर रहा है।
इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष को श्रीलंका में दिल का दौरा पड़ा और उन्हें हवाई मार्ग से बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डॉ. कस्तूरीरंगन की हालत स्थिर है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ट्विटर पर यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार पर बारीकी से नजर रख रही हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply