Breaking News

कोलकाता@बंगाल पंचायत चुनाव के मतगणना में भी हुआ खूनखराबा

Share


नदिया में भीड़ ने पुलिस को पीटा,मालदा में बैलेट बॉक्स लेकर भागा शख्स
सुरक्षाबल के रहते दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के एक बूथ में ब्लास्ट
कोलकाता,11 जुलाई 2023 (ए)।
वेस्ट बंगाल में खूनखराबे के दौरान पंचायत चुनाव कइयों के लिए जानलेवा सबिटी हुआ था। आज मतगणना शुरू होने के साथ ही सुरक्षाबलों, पुलिस का संघर्ष बदस्तूर जारी है।
सुबह 8 बजे से जारी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होते ही हिंसा भी शुरू हो गई थी। मालदा के एक काउंटिंग सेंटर में एक उम्मीदवार का पति बैलेट बॉक्स लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की। नदिया जिले में लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की। वहीं, भाजपा ने टीएमसी पर आरोप है कि उनके लोगों को मतदान केंद्र नहीं जाने दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती के बीच दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के एक बूथ में ब्लास्ट हुआ।
खबर तृणमुल के प्रत्याशी और समर्थकों के लिए खुशखबरी से काम नहीं है। बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी बढ़त बनाए हुए है। इधर टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष बंगाल शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर चुनावी हिंसा से लेकर मतगणना के दौरान हुई वारदातों के पीछे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी समर्थक गुंडों बताया है।
बता दें किबूथ कैप्चरिंग की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85त्न हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। 8 जुलाई को कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं के बीच 80.71त्न मतदान हुआ था। 8 जून को चुनाव का शेड्यूल सामने आने के बाद से चुनावी हिंसा में 10 जुलाई तक 36 लोग मारे जा चुके हैं।
बंगाल गवर्नर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान
बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा, ‘जिन्होंने बंगाल में सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी। हम बंगाल को नए पीढ़ी के लिए सुरक्षित जगह बनाएंगे। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे चुनाव जीतने की आखिरी कोशिश के तहत मतगणना एजेंटों और उम्मीदवारों के काम में बाधा डाल रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर्स में घुसने नहीं दिया जा रहा है। काउंटिंग एजेंटों को डराने के लिए बम फेंके जा रहे हैं। उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अगवा भी किया जा रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply