Breaking News

रायपुर@ऑनलाइन सट्टा मामले में जोगी कांग्रेस का नेता गिरफ्तार

Share


ऑनलाइन सट्टा में करोड़ों के लेन-देन का है आरोप
रायपुर,10 जुलाई 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा महादेव एप पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर पुलिस ने महादेव एप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह गिरफ्तारी डोंगरगढ़ से हुई है।
इससे पहले कोरिया पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे को लेकर रायपुर के विनय अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। विनय अग्रवाल के खिलाफ कोरिया में राज्य शासन के जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद कोरिया पुलिस की स्पेशल टीम रायपुर पहुंचकर विनय अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस की स्पेशल टीम आरोपी से खम्हारडीह थाना में प्रारंभिक पूछताछ के बाद देर रात कोरिया के लिए रवाना हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा के करोड़ों के लेन-देन में विनय अग्रवाल की संलिप्तता पाई गई थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश जारी थी। विनय अग्रवाल बीते कई सालों से ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार संचालित करता था। अब विनय की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में विनय के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जल्द ही इस पूरे कारोबार में अन्य लोगों के सुराग मिल सकते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply