Breaking News

रायपुर,@हड़ताली कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सख्त

Share

आंदोलन करने पर कटेगा वेतन

रायपुर,09 जुलाई 2023(ए)। शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन किया। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार सख्त हो गई है। बता दें कि 7 जुलाई को सरकारी कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जिस कारण सरकारी काम प्रभावित हुई थी। वहीं प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है। हड़ताल पर रहने वाले हजारों नियमित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply