Breaking News

एमसीबी/अंबिकापुर@नहीं थम रहा राजहंस कंपनी बस के दुर्घटना का सिलसिला

Share

  • प्रतिदिन रांची तक चलने वाली यात्री बस मनेंद्रगढ़ से बिना परमिट चल रही है बस…बस मालिक और ड्राइवर अपनी ऊंची सेटिंग बताकर चला रहे हैं अवैध तरह से बस…
  • राजहंस कंपनी के संचालक आखिर क्यों नियमों को दरकिनार बिना बिना परमिट दौड़ा रहे सड़कों पर बस?
  • कल फिर तालाब में गिरते-गिरते बची राजहंस बस
  • उक्त कंपनी की बस का लगातार हो रही दुर्घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल

-रवि सिंह-
एमसीबी/अंबिकापुर 07 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में राजहंस कंपनी बस काफी प्रसिद्ध माना जाता है, यह बस काफी संख्या में अंतरराज्यीय यात्रियों को ले जाने का काम करती है, पर राजहंस बसों के साथ दुर्घटना का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, इससे पहले भी घटती-घटना ने इनके दुर्घटना के सिलसिले को बड़ी प्राथमिकता के साथ प्रकाशित करके संबंधित विभाग को संज्ञान में लाया था, इस खबर के बाद एक बार और राजहंस बस की दुर्घटना होने की खबर आ रही है, जिस तरह से राजहंस बस दुर्घटना की शिकार हो रही है इससे बस की छवि भी यात्रियों में खराब होने लगी है, आखिर ऐसी क्या वजह है कि संचालक भी अपने बसों के संचालन में ध्यान नहीं दे रहे, जिस वजह से दुर्घटना की संख्या बढ़ रही है दुर्घटना का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
मिलिजानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ से रांची चलने वाली राजहंस बस कल फिर ड्राइवरों की लापरवाही से दुर्घटनाग्रस्त होते बाल बाल बची यदि मौके पर लोग मौजूद नहीं होते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी और बस तालाब में फिर जाकर समा जाती लापरवाह एवं नौसिखिया ड्राइवरों ने बीते शुक्रवार को एक तालाब में बस को उतार दे रहा था वहां पर मौजूद लोगों ने पीछे चक्का में बड़ा बोल्डर लगाकर बस को नियंत्रित किया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर नशे में धुत था और काफी देर तक बस मालिक से फोन में किसी बात को लेकर के बहस कर रहा था वह काफी तनाव में था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह कई बार इस बस को दुर्घटनाग्रस्त कर चुका है जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से जिले के लोगों ने मांग की है कि उक्त बस के सभी दस्तावेजों की जांच कराई जाए एवं नशे में धुत रह रहे ड्राइवरों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाए।
नियम विरुद्ध संचालन क्यों?
मनेंद्रगढ़ से रांची चलने वाली राजहंस बस जिसका वास्तविक परमिट चिरमिरी से रांची है उसको चिरमिरी सेना चलाकर पिछले कई वर्षों से बैतूल नामक व्यक्ति अवैध तरीके से मनेद्र गढ़ से संचालित कर आ रहा है, बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को सी जी 15 ए बी 0788 अवैध तरीके से यात्रियों को भरकर रांची के लिए बस स्टैंड की तरफ से जा रही थी बस काफी रफ्तार में थी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस मालिक और ड्राइवर के बीच कुछ नोकझोंक हो जाने के कारण ड्राइवर सुबह से ही काफी परेशान रहा था, वह काम छोड़ने की बात कह रहा था इसी बीच मौका पाकर वह कहीं से नशा आदि से बंद करके आ गया और बस को बड़ी लापरवाही पूर्वक चलाने लगा यात्रियों ने भी उसे मना किया लेकिन वह किसी की एक भी न सुनी और मनमानी पर उतारू था और जिस व्यक्ति से फोन में बात हुई थी उसे गाली गलौज कर रहा था, उल्लेखनीय है कि यह बस इन दिनों लगातार दुघर्टना का कृतिमान बना रही है यात्रियों में काफी दहशत का माहौल है बस मैं यात्री यात्रा करने से डरने लग गए हैं काफी रफ्तार बसें चलाई जा रही हैं लगभग ड्राइवर नशे में धुत रहते हैं बस मालिक सिर्फ और सिर्फ अपने सभी मार्गों पर दबदबा चाहता है और ड्राइवरों को मनमानी के लिए छूट दे रखा है लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है और यात्रियों में भय का माहौल है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply