Breaking News

पखांजूर-रायपुर@पैसा खपाने बाजार पहुंचे दो नक्सली गिरफ्तार

Share


पखांजूर-रायपुर, 06 जुलाई 2023 (ए)।
नक्सलियों के बड़े-बड़े नोटों को बाजार में खपाने वाले दो नक्सलियों को गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 27 लाख से अधिक की रकम बरामद की गई है।बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपियों में विप्लव सिकदार और रोहित मंगू कोरसा को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि नक्सलियों के बड़े नोटों को याने 2000 के नोटों को कुछ युवक बाजार में खपाने का काम करते हैं। इस पर पुलिस ने संदिग्धों की सूची तैयार करते हुए गुप्त रूप से निगरानी रखनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियां रखने वाले 4-5 नक्सलियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान हिरासत में लिए गए दो नक्सलियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 27 लाख 62 हजार रूपए बरामद कर लिया है। आरोपी पखांजूर क्षेत्र के पानावर तथा महाराष्ट्र के धोद्दूर के है। गढ़चिरौली पुलिस ने दोनों नक्सलियों को और अधिक पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply