Breaking News

रायपुर@कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी का मामला आया सामने

Share


खाद्य विभाग ने लाखों का धान किया जब्त
रायपुर,05 जुलाई 2023 (ए)।
बिलासपुर में कस्टम मिलिंग के चावल को तय समय में जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राइस मिल में गड़बड़ी पाए जाने के बाद विभाग ने 85 लाख रुपए कीमती 3 हजार 400 मि्ंटल धान को जब्त किया है। दरअसल, कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं होने पर कलेक्टर ने राइस मिलर्स के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, जिसके बाद विभाग ने यह पहली कार्रवाई की है।
बीते दिनों कलेक्टर सौरभ कुमार ने खाद्य विभाग के अफसरों की बैठक लेकर कस्टम मिलिंग के चावल की जानकारी ली थी। इस दौरान अफसरों ने बताया कि जिले के ज्यादातर राइस मिलर्स समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की अफरातफरी कर रहे हैं और कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्होंने अफसरों को राइस मिल की जांच कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply