सीधी पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चलेगा बुलडोजर
भोपाल,05 जुलाई 2023 (ए)। मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।
सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार और कानून का राज है। घटना मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही (एनएसए) लगाने की कार्रवाई की गई। आरोपी की रात में ही गिरफ्तारी हो गई थी और अब अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो 9 दिन पुराना है, जो कुबरी बाजार का है। आरोपी प्रवेश शुक्ला कुबरी का ही रहने वाला है। वह सीधी जिले से विधायक का प्रतिनिधि रह चुका है। सीधी एसपी रवींद्र वर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur