Breaking News

धुले@भीषण सड़क हादसा

Share


कंटेनर दो गाडि़यों को ठोकते हुए होटल में घुसा 10 की मौत
धुले,04 जुलाई 2023 (ए)।
मुंबई-आगरा राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कंटेनर का ब्रेक फेल होने से दो वाहनों को उड़ाते हुए एक होटल में जा घुसा। इस भयानक हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10ः30 बजे मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर बाइपास पर हुआ। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।आगरा से मुंबई की ओर आ रहे 14 पहिया कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल हो गया और कंटेनर ने अपने आगे चल रही दो गाडिय़ों पर ठोकते हुए सड़क के बगल में स्थित होटल में जा घुस गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच हादसे की खबर सुनते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई। साथ ही शिरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply