Breaking News

नई दिल्ली,@ठग सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा

Share


केजरीवाल के पास दुबई में तीन फ्लैट
नई दिल्ली,02 जुलाई 2023 (ए)।
कथित मनी लॉन्डि्रंग और कई लोगों से जबरन वसूली के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उन पर दुबई में तीन फ्लैट होने का आरोप लगाया है। सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में यह दावा किया है कि केजरीवाल ने ये फ्लैट कमीशन के पैसे से खरीदे हैं।
सुकेश ने पत्र में लिखा हैं कि केजरीवाल जी, मुझे पता चला है कि आपने दुबई में अपने सहयोगी मनोज जैन से जुमेराह पाम्स में उन तीन अपार्टमेंटों को तत्काल बेचने के लिए कहा है, जो 2020 में हैदराबाद में एक फार्मा ठेकेदार से प्राप्त कमीशन का उपयोग कर मेरे माध्यम से 65 मिलियन दिरहम की राशि में खरीदे गए थे।
उन्होंने आगे लिखा, चूंकि आप सच नहीं बोलेंगे, मेरे और सत्येन्द्र जैन के बीच की तीन पेज की व्हाट्सएप चैट मैं जारी कर दूंगा, जिसमें दुबई में इन तीन अपार्टमेंटों की खरीद का लेनदेन दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, मैं अगले सात दिनों के भीतर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता को भी एक प्रति भेजूंगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत-नीदरलैंड का जल क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बनाने पर जोर

Share नई दिल्ली,24 सितम्बर 2026। भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी …

Leave a Reply