Breaking News

रायपुर@वन अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के नए निदेशक पीसीसीएफ वी.श्रीनिवास राव

Share


रायपुर,01 जुलाई 2023 (ए)।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने दो आईएफएस अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद उनकी जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, वन विभाग के अधीन राज्य वन अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव को सौंपी गई है। इसी तरह सीसीएफ रायपुर की जिम्मेदारी दिलराज प्रभाकर और उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की जिम्मेदारी के. मैचियो को दी गई है। बता दें कि, बता दें कि 30 जून को सीनियर आईएफएस आशीष कुमार भट्ट और जनक राम नायक रिटायर हुए हैं। इनकी जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को दी गई है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply