Breaking News

नागपुर@नागपुर-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

Share

बस में आग लगने से 25 लोग जिंदा जले
नागपुर,01 जुलाई २०२३ (ए)।
बुलढाणा में शनिवार को नागपुर-मुंबई सुपर-एक्सप्रेस-वे पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 25 यात्रियों की नींद में ही जलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विदर्भ ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी और यह हादसा रात करीब 1.15 बजे सिंधखेडराजा इलाके के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, तेज गति से जा रही बस एक्सप्रे-सवे के डिवाइडर से टकराई, फिर एक खंभे से टकराकर नियंत्रण से बाहर हो गई। इससे पहले एक विस्फोट हुआ और उसके बाद आग का एक गोला उठा, जिसने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में दो ड्राइवर और एक क्लीनर समेत 33 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक चालक की भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply