Breaking News

रायपुर@पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार

Share

आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के कई मामले हैं दर्ज
रायपुर,30 जून 2023 (ए)।
फरारी काट रहे पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि आय से अधिक संपत्ति रखने के साथ ही एक-दो अन्य प्रकरणों में फंसे पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्लू-एसीबी की टीम ने आंध्रप्रदेश के गुंटूर से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार चतुर्वेदी की गिरफ्तारी आंध्रप्रदेश से देर रात की गई है। चतुर्वेदी के खिलाफ भग्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण दर्ज हैं। उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली हुई थी, लेकिन बाद में जमानत खारिज होने के बाद से ही वे गायब हो गए थे। बताया जाता है कि ईओडल्यू-एसीबी की टीम लगातार उनके करीबियों और जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान टीम को उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी। इसके बाद तत्काल एक टीम गठित कर आंध्रप्रदेश रवाना किया गया। यहां टीम ने गुप्त रूप से काम करते हुए उन्हें गुंटूर जिले से हिरासत में ले लिया। चतुर्वेदी मूलत3 पंचायत विभाग के अधिकारी थे और वे पाठ्यपुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply