Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली कैबिनेट में मंत्री आतिशी के पास अब 12 विभागों की जिम्मेदारी

Share


नई दिल्ली,30 जून 2023 (ए)।
दिल्ली के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद मंत्री आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। पहले, ये तीनों विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य हैं। इस अतिरिक्त प्रभार के बाद अब उनके पास 12 विभागों का जिम्मा होगा, जो सभी मंत्रियों में सर्वाधिक है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और फाइल सरकार के पास लौट आई है।” मंत्रिमंडल में फेरबदल के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विवाद पैदा हो गया था, जब सरकारी अधिकारियों ने दावा किया था कि संबंधित फाइल चार दिन से उपराज्यपाल के पास है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply