Breaking News

रायपुर,@नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Share


रायपुर, 29 जून २०२३(ए)।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को कांग्रेस सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद के साथ उन्हें सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
नंद कुमार साय ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। साय ने अप्रैल में बीजेपी छोड़ने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया था। उन्होंने बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी थी। बीजेपी छोड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply