Breaking News

कोरबा@त्याग और समर्पण से प्रोफेशनल करियर की

Share


राह बन जाती है आसान: कलेक्टर संजीव झा

कोरबा,29 जून 2023 (घटती-घटना)। प्रोफेशनल कॅरियर यदि बनाना है तो आपको व्यापक दृष्टिकोण से तैयार रहकर अपने गृह नगर का मोह छोड़ना होगा। रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपना भविष्य सुधारने के लिए बाहर जाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। त्याग और समर्पण प्रोफेशनल कॅरियर की राह को और आसान बना देती है। यह बात कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बेरोजगारी भाा योजना के पात्र हितग्राहियों तथा जिले के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित मेगा रोजगार मेला में कही। श्री झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छाीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भाा योजना का उद्देश्य बेरोजगारों को मात्र बेरोजगारी भाा देना ही नहीं बल्कि बेरोजगारों को उनकी अभिरूचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर कौशल उन्नयन करके उनको रोजगार-स्वरोजगार उपलध कराना है। उन्होंने मेगा रोजगार मेला के विषय में कहा कि बेरोजगार युवाओं को खुले विचारों से इसका लाभ उठाना चाहिए तथा रोजगार प्राप्त करना चाहिए। युवाओं को यह भी देखना चाहिए कि प्लेसमेंट कंपनियों द्वारा वर्तमान में वेतन-भो अन्य सुविधाओं के साथ ही क्या उनका भविष्य भी सुरक्षित हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस आयोजित मेले में न केवल टेक्निकल डिग्री वालों के लिए रोजगार उपलध हैं।
बल्कि फ्रेशर एवं दसवीं-बारहवीं पास बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलध हैं। इस अवसर पर कलेक्टर ने रोजगार हेतु चयनित युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज श्री अरूणेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मेगा रोजगार मेले में 25 क्षेत्रीय एवं अंतरराज्यीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार किया। मेले में 400 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने रोजगार हेतु पंजीयन कराया। जिसमें 409 आवेदकों को प्रारंभिक रूप से तथा 38 आवेदकों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। बेरोजगारी भाा योजना के तहत 200 से अधिक युवाओं का रोजगार के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply