Breaking News

मुंबई @कुर्बानी के लिए सोसायटी में बकरा लाने पर माहौल तनावपूर्ण

Share


लगे जय श्रीराम के जयकारे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मुंबई ,28 जून 2023 (ए)।
बकरीद पर मुंबई की एक हाईप्रोफाइल सोसायटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाने में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान हिंदू संगठन के नेता मौके पर पहुंच गए और कुर्बानी के विरोध में जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत करवाने के लिए बल का भी प्रयोग किया गया।
जानकारी के अनुसार मीरा रोड पर स्थित छ्वक्क इंफ्रा सोसायटी में बकरीद पर मोहसिन शेख नाम का एक शख्स कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था। जब इस बारे में सोसायटी के लोगों को सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग सोसायटी के बाहर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।
इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने कभी हनुमान चालीसा पढ़ा तो कभी जय श्रीराम के नारे लगाए। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान सोसायटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। आरोप है कि सोसायटी में कुर्बानी के लिए बकरा लाया गया। जबकि सोसायटी ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। असके बावजूद जबरन सोसायटी में 2 बकरे लिफ्ट से लाए गए।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply