सूरजपुर 27 जून 2023 (घटती-घटना)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विकासखण्ड रामानुजनगर में नवीन शिक्षा सत्र 2023 -24 के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन के दिशा निर्देश एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल के मार्गदर्शन में विकास खण्ड रामानुजनगर में आगामी शिक्षा सत्र की तैयारी की रूपरेखा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के द्वारा किया गया है। पंडित भारद्वाज सत्र प्रारंभ से पूर्व सभी संकुल प्राचार्य, जन शिक्षक, तथा प्रधान पाठकों की बैठक व कार्यशाला आयोजित कर शाला संचालन के सम्बंध में चर्चा किया गया। सभी विद्यालयों को 26 जून 2023 से प्रारंभ कर दिया गया है। बीईओ ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है, कि शाला की साफ- सफाई, अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार अपलेखन, मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के तहत निर्माण व मरम्मत के गुणवत्तापूर्ण कार्य तत्काल पूर्ण करें। गत वर्ष विकास खंड रामानुजनगर में हमर विद्यालय-सुघर विद्यालय कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया गया था। जिसके अंतर्गत सभी विद्यालयों को आकर्षक ढंग से रंगाई-पोताई, प्रिंटरीच, शिक्षकों व विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने हेतु विशेष ध्यान दिया गया। जिसकी सराहना तत्कालीन कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम को लगातार चलाने का निर्देश दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur