Breaking News

रायपुर@दो आईएएस की हुई नवीन पदस्थापना

Share


जय प्रकाश मौर्य को मिली चिकित्सा शिक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी
रायपुर,27 जून 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के दो अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने आईएएस जय प्रकाश मौर्य को आयुक्‍त, चिकित्‍सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं वहीं आईएएस मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अभी तक चिकित्‍सा शिक्षा आयुक्‍त की जिम्‍मेदारी संभाल रहे मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को इस प्रभार से मुक्त करते हुए आईएएस जय प्रकाश मौर्य को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।
आईएएस जय प्रकाश मौर्य अब इसके साथ ही खनिज संसाधन विभाग के विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार और स्वास्थ्य सेवाएं, संचालक के अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं आईएएस मोहम्मद कैसर अब्दुलहक छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply