सूरजपुर 26 जून 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनका निराकरण किया।
ज्ञात हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी व अन्य जनप्रतिनिधि रविवार को अमनदोन, मायापुर, बरउल, मानी, रमगवां, मझगवां तथा पहिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा फौती नामांतरण का राशन कार्ड में नाम जुड़वाना नया राशन कार्ड बनाना सहित अन्य समस्याओं का यथासंभवन निराकरण का प्रयास किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की भी अपील की। जनचौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur