Breaking News

रायपुर@नहीं रहे देवराज पटेल

Share


सड़क हादसे ने ली जान
रायपुर ,23 जून
2023(ए)। दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देवराज पटेल का रायपुर के लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने यूट्यूबर के बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण देवराज की मौत हो गई। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
देवराज पटेल के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति
फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर सीएम बघेल ने जताया दुख, सीएम भूपेश बघेल ने देवराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply